संस्थान प्रबंधन ने की सभी प्रतिभागियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना

कशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर में शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमबीए, बीबीए, बीकॉम ऑनर्स तथा बीसीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट के उपाध्यक्ष सुभास चंद अग्रवाल, डायरेक्टर प्रभजोत सिंह, सीए प्रतीक अग्रवाल तथा एचआर मैनेजर कुश सक्सेना तथा दिनेश सिंह, एरिया मैनेजर एक्सिस बैंक ने विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा की इस ड्राइव के माध्यम के चयनित छात्र-छात्राओं को सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट तथा एक्सिस बैंक में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, निदेशक एवं प्रोफेसर डॉ. योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अवसर छोटा या बड़ा नहीं होता अपितु हमारा नजरिया व हमारी मेहनत उसे असली स्वरुप प्रदान करती है।

इस तरह के अवसर आपको केवल नई नौकरियों को ही नहीं अपितु इंटरव्यू में आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार करते हैं। अतः सभी छात्र-छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, निदेशक एवं प्रोफेसर डॉ. योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा, समस्त विभागाध्यक्ष तथा प्रवक्तागणों नेे उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
