काशीपुर बार एसोसिएशन ने अब्दुल सलीम एड. को बनाया प्रेस प्रवक्ता

बार एसोसिएशन सदस्यों ने दी बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं 

 

कशीपुर (काशीपुर वार्ता)। काशीपुर बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलीम को संगठन का प्रेस प्रवक्ता नामित किया है। इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया कि उन्हें बार एसोसिएशन की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान एवं अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे ने आशा व्यक्त की कि एड सलीम संगठन के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा बार और अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नव नियुक्त प्रेस प्रवक्ता अब्दुल सलीम ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

👁 123 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *