काशीपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया

काशीपुर। नगर निगम परिसर सहित पूरे नगर में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर निगम परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज के साथ वातावरण देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषणों के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रमों में अभिभावकों और शिक्षकों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। कई स्थानों पर मिठाइयों का वितरण किया गया तथा स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। नगर की प्रमुख सड़कों और भवनों को तिरंगे झंडों से सजाया गया, जिससे पूरा काशीपुर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर समस्त पार्षद, गणमान्य अतिथि एवं नगरवासी मौजूद रहे।

👁 792 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *