डीएवी पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को प्रधानाचार्य ने दिए मेडल

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। अलीगंज रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल काशीपुर में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कक्षा एक से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छा व्यवहार, सुंदर लिखावट तथा नियमित उपस्थिति रखने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में शिविका, रिद्धिमा, गर्वित, माधव, दीपांशी पाल, कुमारी हंसिका, दिशा वर्मा, अर्निका गुप्ता, अवि, काव्य सक्सेना, सारण्य पाठक, चिन्मय जोशी, गर्वित नेगी, आकाश, रवि, अर्पित सहित अन्य विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश रावल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर धर्मराज बिष्ट, उमेश शर्मा, सप्तिंदरजीत कौर, आरती चौधरी, विनीता पाठक, कमल जीना, रेणु विष्ट, सूर्य प्रकाश मौर्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ।

👁 170 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *