रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिन पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान, स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिताओं की धूम

टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया के अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में हुआ आयोजन

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिन 18 अप्रैल के अवसर पर टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया की ओर से रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम के अध्यक्ष राजीव चौधरी एवं उनकी टीम ने किया। आयोजन में बच्चों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।।प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, एथलेटिक्स, शारीरिक दक्षता और अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। मैदान में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए खानपान और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने खिलाड़ियों और उनके साथ आए प्रशिक्षकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। बच्चों और अभिभावकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में खेल भावना विकसित होती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर रॉबर्ट वाड्रा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी सहित अनेक खिलाड़ी, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि नई प्रतिभाओं को मंच मिल सके। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के खेल आयोजनों का संकल्प लिया।

👁 853 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *