श्रीराम इंस्टीट्यूट में बीएससी (जेडबीसी) पाठ्यक्रम को मिली हरी झंडी, निरीक्षण दल ने सराही व्यवस्थाएं

कुमाऊँ विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा; विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षा व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसआईएमटी), काशीपुर में बीते रोज सोमवार को बीएससी (ज़ेडबीसी–जूलॉजी, बॉटनी, केमेस्ट्री) पाठ्यक्रम के संचालन हेतु कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा गठित निरीक्षण पैनल का निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। निरीक्षण दल ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, सुसज्जित प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं, छात्र सुविधाओं एवं समग्र व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि बीएससी (ज़ेडबीसी) पाठ्यक्रम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा, जिससे छात्र-छात्राएँ जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार कर सकेंगे। यह पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, जो चिकित्सा, शोध, शिक्षण, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान तथा सरकारी सेवाओं में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहते हैं। एसआईएमटी में बीएससी करने के प्रमुख लाभों में अनुभवी एवं योग्य संकाय सदस्य, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, नियमित सेमिनार, विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम तथा प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विशेष मार्गदर्शन शामिल हैं।

काशीपुर जैसे औद्योगिक एवं शैक्षणिक केंद्र में स्थित होने के कारण विद्यार्थियों को बेहतर अनुभव, परिचय एवं करियर अवसर भी प्राप्त होंगे। संस्थान प्रशासन ने कहा कि बीएससी (ज़ेडबीसी) पाठ्यक्रम प्रारम्भ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा यह पाठ्यक्रम युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार की दिशा में सशक्त बनाएगा। संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य ने निरीक्षण की सफलता पर समस्त स्टाफ, संकाय सदस्यों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि एसएमआईटी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। आपके सपनों की उड़ान को विज्ञान की नई पहचान देगा एसएमआईटी

युवाओं के सपनों को विज्ञान शिक्षा से नई उड़ान देगा श्रीराम इंस्टीट्यूट : रविन्द्र कुमार

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। श्रीराम इंस्टिट्यूट के चेयरमैन रविन्द्र कुमाए ने बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बीएससी (जेडबीसी) पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सफलतापूर्वक आगे बढ़ा है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के निरीक्षण दल द्वारा संस्थान की व्यवस्थाओं, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यवहारिक ज्ञान और उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्षम बनाना है। बीएससी (जेडबीसी) पाठ्यक्रम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करेगा, जिससे वे चिकित्सा, शोध, कृषि, पर्यावरण विज्ञान, शिक्षण तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। श्रीराम इंस्टीट्यूट सदैव आधुनिक शिक्षा प्रणाली, अनुशासन, संस्कार और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हम चाहते हैं कि काशीपुर के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, बल्कि अपने ही शहर में उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने समस्त स्टाफ, संकाय सदस्यों एवं सहयोगियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को विश्वास दिलाता हूँ कि श्रीराम इंस्टीट्यूट आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *