राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर राजीव चौधरी के नेतृत्व में देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता, राहत सामग्री भी वितरित
काशीपुर/नई दिल्ली। टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर राजीव चौधरी ने नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित युवा प्रदर्शन में देशभर से आए संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। राजीव चौधरी ने कहा कि युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए तथा सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।
प्रदर्शन के दौरान टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया। संगठन की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी जनहित, युवाओं के अधिकारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की जाती रहेगी।

