मातृ दिवस पर सूर्या रोशनी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

100 यूनिट रक्तदान कर कर्मचारियों ने दिया मानवता और सेवा का संदेश

मां जीवन देती है और रक्तदान किसी को नया जीवन,

मातृ दिवस पर इससे बड़ा सेवा कार्य कोई नहीं।

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। मातृ दिवस के अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर द्वारा फैक्ट्री परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में करीब 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में प्लांट हेड शुभम चमोली, तकनीकी प्रमुख मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर प्लांट प्रमुख शुभम चमोली ने कहा कि सूर्या रोशनी लिमिटेड द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष काशी चेरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से विशेष रूप से विशाल शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। उन्होंने कहा कि यह रक्त जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने बताया कि पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में काशीपुर, मालनपुर सहित लाइटिंग डिवीजन की विभिन्न इकाइयों में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश पहुंच रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्या फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अनुराग चौहान एवं उनकी टीम को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, दिनेश चौहान, मोनापारा जिग्नेश, शेखर जोशी, नितिन साहू, मनोज यादव, परितोष मिश्रा, पवन चौहान, नरेंद्र शर्मा, विकास राघव, सुरेश विरादर, विशाल सैनी, संदीप तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *