गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की गैरसैंण पुलिस और एसआईटी ने 45 दिनों की गहन जांच के बाद एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पहले गुमशुदगी के रूप में दर्ज हुआ था, जिसे बाद में हत्या में परिवर्तित किया गया।

वर्चुअल थाना पुलिस के अनुसार 18 मई को ग्राम देवपुरी (चिनीछानी) गैरसैंण निवासी राजेन्द्र सिंह किसी काम के लिए घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और वे लापता हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन शुरुआत में कोई सफलता नहीं मिली।

बताया कि 23 मई को उनका शव ग्राम देवपुरी स्थित घाड़ी गधेरे से बरामद हुआ। घटनास्थल पर मृतक के दोनों पैर और एक हाथ रस्सी से बंधे मिले और मोबाइल फोन, चप्पल व अन्य सामान बरामद हुआ। साक्ष्यों के आधार पर मामला हत्या में बदलते हुए मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने एसआईटी का गठन कर कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा को जांच सौंपी। जांच टीम ने तकनीकी, वैज्ञानिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर चैडाधार निवासी देवेन्द्र सिंह को आरोपी पाया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाडी भेज दिया गया है। टीम में निरीक्षक मनोज सिरोला, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल धनपाल, अपर उपनिरीक्षक अनिल आगरी शामिल रहे।

 



Source link

👁 287 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *