काशीपुर के सुप्रसिद्ध कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में प्रवेश सत्र 2026-27 का शुभारंभ

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर: चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना

काशीपुर काशीपुर वार्ता। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट (सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई संबद्ध) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से कक्षा 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु विद्यालय से जुड़ने का आह्वान किया है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भी विकास करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षण संसाधनों, अनुभवी शिक्षकों तथा नवीन शैक्षिक तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतीक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग सुविधाएँ, सुरक्षित एवं छात्र-अनुकूल परिसर, खेलकूद तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की बालवाटिका (Balvatika) पूर्णतः वातानुकूलित (एसी) है, जिससे छोटे बच्चों को आरामदायक एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नर्सरी से कक्षा 1 तक के नए प्रवेशों पर 10,000 रुपये तक की विशेष छूट दी जा रही है। सीमित सीटों के कारण अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।।गौरतलब है कि काशीपुर के सत्याश्रम, मुरादाबाद रोड स्थित कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। विद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और सफलता के मार्ग पर अग्रसर करना है।

👁 484 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *