विधायक चीमा ने जनसंवाद में सुनीं समस्याएं, मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की स्वीकृति

क्षेत्रवासियों ने रखीं विकास संबंधी मांगें, विधायक बोले— जनसमस्याओं के समाधान को दी जाएगी प्राथमिकता

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र के ढकिया गुलाबो वार्ड-11 स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार शाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के समक्ष रखे। विधायक ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया। जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, मूलभूत सुविधाओं तथा स्थानीय विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने शिव मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार की मांग रखते हुए परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने का आग्रह किया।
जनभावनाओं और मंदिर की आवश्यकताओं को देखते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण भी होगा।
विधायक चीमा ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा सभी समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, प्रियंका अग्रवाल, अंतरप्रीत सिंह, बाबू, अशोक सैनी, मोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

👁 841 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *