जल्द प्रवेश लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें, अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील
काशीपुर( कशीपुर वार्ता)। रामनगर रोड स्थित स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन (सत्र 2026-27) के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों का प्रवेश शीघ्र सुनिश्चित करें। विद्यालय में प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा और रुचि को पहचानते हुए उसकी क्षमता के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां खेल-आधारित शिक्षण पद्धति, सुरक्षित एवं संरक्षित परिसर, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण तथा प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय की सह-प्रबंधिका शिरीन सैनी ने कहा कि प्रत्येक बच्चा विशेष होता है। विद्यालय में बच्चों को स्नेहपूर्ण, सुरक्षित और सहयोगात्मक माहौल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे सीखने की प्रक्रिया का आनंद लेते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता को विकसित कर सकें। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि आधुनिक शिक्षण तकनीकों, गतिविधि-आधारित शिक्षा और नैतिक मूल्यों के समन्वय से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और भविष्य के लिए सक्षम नागरिक बनाना है।
प्रारंभिक शिक्षा ही सफलता की पहली सीढ़ी, जल्द कराएं बच्चों का प्रवेश: हरप्रीत कौर
कशीपुर(कशीपुर वार्ता)। विद्यालय की प्रबंधिका हरप्रीत कौर ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण नींव होती है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को ऐसा सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण देना है, जहां वे आत्मविश्वास, अनुशासन और संस्कारों के साथ सीखते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे प्रवेश प्रक्रिया में विलंब न करें और अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए जल्द से जल्द प्रवेश लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विद्यालय परिसर, गढ़ी इंदरजीत, रामनगर रोड, काशीपुर अथवा मोबाइल नंबर 92201-64400 एवं 73511-46000 पर संपर्क किया जा सकता है।






