प्रथम वर्ष में कार्तिक रावत और द्वितीय वर्ष में शिफा नाज़ बने टॉपर, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रबंधन व शिक्षकों ने दी बधाई
काशीपुर कशीपुर वार्ता। जसपुर रोड स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपर) के डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्मा) पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को एक बार फिर प्रमाणित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में उत्साह का माहौल है। संस्थान में छात्र-छात्राओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। डी.फार्मा प्रथम वर्ष में कार्तिक रावत ने 80.19 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आसीमा जहाँ ने 79.61 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मोहम्मद अनस ने 75.42 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, डी.फार्मा द्वितीय वर्ष में शिफा नाज़ ने 83.91 प्रतिशत अंकों के साथ संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निमिष यादव ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा हार्दिक बाठला ने 81.73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना, सचिव डॉ. आरुणि सक्सेना, निदेशक डॉ. दीपक तेवतिया एवं समस्त शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और संस्थान की उच्चस्तरीय शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि जिपर के विद्यार्थी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान, अपने अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही संवरता है विद्यार्थियों का भविष्य : डॉ. दीपक तेवतिया

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जिपर के निदेशक डॉ. दीपक तेवतिया ने डी.फार्मा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। इस अवसर पर डी.फार्मा विभागाध्यक्ष अरुण कुमार सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सफलता की कुंजी : डॉ. अनिल कुमार सक्सेना

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जिपर के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने डी.फार्मा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को इसी समर्पण के साथ आगे भी अध्ययन करते हुए उच्च लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के छात्र भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, संस्थान और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।




