उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. विजेंद्र चौधरी बने इस्कॉन कला मंदिर के ब्रांड एम्बेसडर

कशीपुर के इस्कॉन कला मंदिर में फूलों की भव्य होली का आयोजन

काशीपुर(काशीपुर वार्ता)। मानपुर रोड स्थित इस्कॉन कला मंदिर में 7 मार्च 2026 की शाम भव्य फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट डॉ. विजेंद्र चौधरी को इस्कॉन कला मंदिर का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध इस्कॉन संतों ने आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए श्रद्धालुओं के साथ “राधे-राधे” के संकीर्तन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। वृंदावन से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, वहीं गुरुकुल मार्शल अकादमी जसपुर के खिलाड़ियों ने राधा-कृष्ण की लीला पर शानदार अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ फूलों की होली खेली। आयोजन में मौजूद लोगों ने कहा कि काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस्कॉन द्वारा इतने बड़े स्तर पर इस तरह का भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। भक्ति, संस्कृति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को राधा-कृष्ण की भक्ति और फूलों की सुगंध से महका दिया। कार्यक्रम में इस्कॉन कला मंदिर के संस्थापक संजय अग्रवाल के साथ दिल्ली इस्कॉन से आए संत अभिराम दास, मंगलम दास, अद्भुत दास सहित मनीष शर्मा, विषपाल बिश्नोई, एकता शर्मा, डॉ. रंजना, कोच मुकेश यादव, मनोज अग्रवाल, कमल अरोरा, जसवंत सिंह, अनिल अरोरा समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

👁 416 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *