एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी का सीबीएसई कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अधिकांश विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल, आदिबा, गुरप्रताप, इमरोज व अंशिका रहे प्रमुख मेधावी

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में एक ओंकार ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का उत्तीर्ण होना स्कूल के लिए गर्व और उपलब्धि का विषय बना हुआ है। इस वर्ष विद्यालय के अधिकांश छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों में आदिबा, गुरप्रताप, इमरोज और अंशिका के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इन छात्रों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। इस शानदार परिणाम के बाद विद्यालय और अभिभावकों में हर्ष एवं जश्न का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार जताया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उत्कृष्ट परिणाम शिक्षकों की निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन और छात्रों के समर्पण का प्रतिफल है। स्कूल का शैक्षणिक वातावरण और अनुशासन भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुखविंदर सिंह तथा प्रधानाचार्य जॉनसन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।।विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने भी छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

👁 940 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *