ज्ञानार्थी कॉलेज में 27 मई को होगा भव्य फैशन एग्जीबिशन 2026

छात्र-छात्राओं को फैशन और डिजाइनिंग की दुनिया से रूबरू कराने की अनूठी पहल

 

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। ज्ञानार्थी कॉलेज, गिरीताल रोड, काशीपुर में आगामी 27 मई, बुधवार को “फैशन एग्जीबिशन 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से कॉलेज परिसर में आयोजित होगा, जिसमें कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा फैशन, क्रिएटिविटी और नवाचार से जुड़ी अनेक गतिविधियों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। कॉलेज चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल, ब्यूटी, हैंडीक्राफ्ट और आधुनिक रचनात्मक क्षेत्रों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपने हुनर, रचनात्मक सोच और नवाचार के माध्यम से नए अवसरों की तलाश कर रहा है। ऐसे में यह एग्जीबिशन विद्यार्थियों को सीखने, समझने और प्रेरित होने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। एग्जीबिशन में फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल एवं फैब्रिक इनोवेशन, एक्सेसरीज़ एवं ज्वेलरी, ब्यूटी एवं कॉस्मेटिक्स, हैंडीक्राफ्ट्स और सस्टेनेबल फैशन से जुड़े आकर्षक मॉडल एवं उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही लाइव प्रोडक्ट डेमोंस्ट्रेशन और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास का अवसर मिलेगा। कॉलेज सचिव शिवानी मेहरोत्रा, अकेडमिक डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा, इंस्टिट्यूशनल हेड प्रतिमा सिंह तथा रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल ने संयुक्त रूप से अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस आयोजन में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

👁 640 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *