मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के सीनियर विंग का भव्य शुभारंभ, 2026–27 सत्र के लिए प्रवेश शुरू

विद्यालय का जूनियर विंग रेलवे स्टेशन के सामने आर्य नगर तथा सीनियर विंग बसखेड़ा खुर्द, अलीगंज रोड में स्थित है

काशीपुर(काशीपुर वार्ता)। शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल ने अपने सीनियर विंग के भव्य शुभारंभ की घोषणा की है। विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है, जिसे भविष्य में कक्षा 10+2 तक विस्तारित करने की योजना है। विद्यालय की प्रबंधिका शिल्पी गर्ग के अनुसार संस्थान अंग्रेजी माध्यम और सीबीएसई आधारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां छात्रों के लिए रोबोटिक्स और एआई लर्निंग, टच पैनल बोर्ड, आधुनिक लाइब्रेरी तथा विशाल कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल परिसर लगभग 6 एकड़ में फैला हुआ है, जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्ट्रो पाठशाला और परिवहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए किसी प्रकार की एडमिशन फीस या वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभिभावक अधिक जानकारी के लिए दिए गए मोबाइल नंबर 8979022225 और 8979022227 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय का जूनियर विंग रेलवे स्टेशन के सामने आर्य नगर, काशीपुर में तथा सीनियर विंग बसखेड़ा खुर्द, अलीगंज रोड काशीपुर में स्थित है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रवेश लेने का आह्वान किया है।

👁 588 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *