शिवालिक होली माउंट एकेडमी का शत-प्रतिशत परिणाम, मेधावी छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में अर्शप्रीत कौर रही अव्वल, टॉप-6 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में शिवालिक होली माउंट एकेडमी, काशीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम में अर्शप्रीत कौर ने 95.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महिमा जोशी ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अभिनव शर्मा ने 93.0 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त मोहम्मद अरशान ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, विद्युती कश्यप ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ पाँचवां स्थान तथा आरव आर्या ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य कबीन्द्र सिंह डसीला ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक बसन्त बल्लभ भट्ट ने भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है तथा अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

👁 273 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *