काशीपुर। महिलाओं के बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नवप्रीत कौर सहोता ने तीन माह की गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गर्भावस्था के शुरुआती चरण में संतुलित आहार, नियमित जांच, आवश्यक सावधानियां और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, ताकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहे।
सहोता हॉस्पिटल की डॉ. नवप्रीत कौर सहोता ने तीन माह की गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक
👁 254 Views
