आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस


देहरादून : मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्पोर्ट्स कैप्टन आदर्श बिष्ट के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कक्षा 1 एवं 2 में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अक्षिता एवं कनिष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 से 5 की अंतर-सदनीय प्रतियोगिता में टैगोर सदन की शार्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर एवं वरिष्ठ वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अर्नव रावत प्रथम एवं अनुज द्वितीय तथा बालिका वर्ग में सृष्टि मेंदोला प्रथम एवं खुशी द्वितीय रहीं।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक विजयपाल सिंह रावत, सुश्री मीनाक्षी नौटियाल सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

👁 248 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *