काशीपुर के डॉ. रवि सहोता ने लिखी नवजात देखभाल के मेडिकोलीगल पहलुओं पर देश की पहली पुस्तक

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलिमा मोहन ने किया पुस्तक का विमोचन

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)।  सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, काशीपुर के प्रबन्धक एवं सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता ने नवजात शिशु चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नवजात शिशुओं की देखभाल के मेडिकोलीगल पहलुओं पर केंद्रित पुस्तक “Medicolegal Aspects of Neonatal Care” लिखी है। इसे इस विषय पर देश की पहली पुस्तक बताया जा रहा है। पुस्तक का विमोचन इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलिमा मोहन ने किया। पुस्तक लेखन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम मोहन और डॉ. पंकज गर्ग का मार्गदर्शन रहा। दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों ने पुस्तक की प्रस्तावना (Preface) भी लिखी है। डॉ. रवि सहोता ने बताया कि पुस्तक को अंतिम रूप देने में एक वर्ष से अधिक समय लगा। इस दौरान लेखन, पुनर्लेखन, संपादन, विशेषज्ञों से विचार-विमर्श और कई चरणों में संशोधन किए गए। उन्होंने कहा कि एक विचार के रूप में शुरू हुआ यह प्रयास लंबे परिश्रम के बाद पुस्तक के रूप में साकार हुआ, जो उनके लिए गौरव और भावुकता का क्षण है। पुस्तक में नवजात शिशुओं की चिकित्सा एवं देखभाल के दौरान सामने आने वाले विभिन्न मेडिकोलीगल पहलुओं, चिकित्सकीय दायित्वों, कानूनी प्रावधानों और व्यावहारिक चुनौतियों को केंद्र में रखा गया है। इसका उद्देश्य नवजात चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों को क्लिनिकल प्रैक्टिस के साथ-साथ कानूनी पक्षों को समझने में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।
डॉ. रवि सहोता की इस उपलब्धि को काशीपुर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। पुस्तक से बाल रोग विशेषज्ञों, नवजात शिशु विशेषज्ञों, मेडिकल विद्यार्थियों, नर्सिंग स्टाफ तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पुस्तक का आधिकारिक अनावरण National Yuva PEDICON, चंडीगढ़ और National NEOCON, दिल्ली में किया जाएगा। डॉ. सहोता ने पुस्तक को अंतिम रूप देने में सहयोग करने वाले सभी विशेषज्ञों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतिष्ठित  बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम मोहन और डॉ. पंकज गर्ग ने सराहा पुस्तक का विषय और उपयोगिता

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। नवजात शिशु चिकित्सा के मेडिकोलीगल पहलुओं पर आधारित पुस्तक “Medicolegal Aspects of Neonatal Care” की विषयवस्तु और व्यावहारिक उपयोगिता की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम मोहन और डॉ. पंकज गर्ग ने सराहना की है। दोनों विशेषज्ञों ने पुस्तक के विषय को वर्तमान चिकित्सा व्यवस्था में महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया। उन्होंने कहा  एक वर्ष से अधिक समय तक चले लेखन, संपादन, संशोधन और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद तैयार हुई यह पुस्तक विशेष रूप से बाल रोग विशेषज्ञों, नवजात शिशु विशेषज्ञों, मेडिकल विद्यार्थियों, नर्सिंग स्टाफ तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों के लिए उपयोगी मानी जा रही है। पुस्तक में नवजात शिशु चिकित्सा से जुड़े मेडिकोलीगल विषयों को सरल, व्यावहारिक और चिकित्सकीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, जिससे इसका उपयोग रोजमर्रा की क्लिनिकल प्रैक्टिस में भी किया जा सके।

 

👁 2,361 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *