जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में 23 से 25 मार्च तक एडवेंचर गेम्स का आयोजन

जिपलाइन, रैपलिंग, एटीवी बाइक राइड और हॉट एयर बैलून राइड समेत कई रोमांचक गतिविधियाँ

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। मुरादाबाद रोड, हरियावाला चौक स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल परिसर में 23, 24 और 25 मार्च 2026 को तीन दिवसीय एडवेंचर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए अनेक रोमांचक और मनोरंजक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी। विद्यालय की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने क्षेत्र के सभी बच्चों एवं युवाओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए जिपलाइन, डबल रोप ब्रिज, आर्चरी, पॉटरी, मंकी क्रॉलिंग, कमांडो नेट, रैपलिंग, आर्टिफिशियल वॉल क्लाइम्बिंग, एटीवी बाइक राइड, ट्रैम्पोलिन, टेंट कैंपिंग, एयर गन शूटिंग और रोप कोर्स जैसी कई साहसिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस और फन जोकर जैसे विशेष आकर्षण भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा आयोजन में डीजे और मैजिक शो भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को भरपूर मनोरंजन का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हॉट एयर बैलून राइड रहेगी, जिसके माध्यम से प्रतिभागी आसमान से शहर के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकेंगे। इस राइड के लिए 7 से 8 मिनट का अलग से प्रबंध किया गया है। तीनों दिनों के आयोजन के लिए प्रवेश शुल्क 650 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, जबकि हॉट एयर बैलून राइड के लिए 500 रुपये प्रति व्यक्ति अलग से देने होंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने बताया कि यह कार्यक्रम काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों के सभी बच्चों और युवाओं के लिए खुला है। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को साहसिक खेलों के माध्यम से मनोरंजन के साथ नई ऊर्जा और अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8439322265 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *