दून आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किया सम्मानित

कॉलेज परिवार ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की

देहरादून (कशीपुर वार्ता)। दून आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज, काशीपुर परिवार की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों एवं लोकहितकारी योजनाओं के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कॉलेज परिवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और प्रभावी निर्णयों के कारण उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और निवेश के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उनकी जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड एक समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और समावेशी राज्य के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा। स्मृति-चिह्न भेंट कर कॉलेज परिवार ने उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर होली एंजल पब्लिक स्कूल के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह, दून आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राए मौजूद रही।

मुख्यमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा : अमित सिंह

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। दून आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक अमित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच, पारदर्शी कार्यशैली और जनहितकारी नीतियां प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, निवेश और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में लिए गए निर्णयों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। दून आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज परिवार उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है तथा उनके स्वस्थ, सफल और यशस्वी नेतृत्व की मंगलकामना करता है।

👁 951 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *