किसान संगोष्ठी में एआई आधारित खेती और गन्ना प्रबंधन की दी जानकारी

गन्ना विकास परिषद के प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक, कीट नियंत्रण और गन्ना उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। गन्ना विकास परिषद काशीपुर द्वारा ग्राम स्कार्ट फार्म में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, गन्ना उत्पादन और कीट प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एससीडीआई काशीपुर वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग किसानों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से किसान फसलों में लगने वाले कीटों की पहचान कर उनके नियंत्रण और प्रबंधन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस वर्ष किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी तथा गन्ना प्लॉट में फसल को नीचे गिराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति और समिति में उपलब्ध कीटनाशक रसायनों की जानकारी दी।

वहीं, गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार ने पेड़ी प्रबंधन, रोग नियंत्रण और कीट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने किसानों को गन्ना बुआई की वैज्ञानिक विधियों तथा उन्नत गन्ना प्रजातियों के संबंध में जानकारी दी। संगोष्ठी के बाद किसानों ने ग्राम स्थित पौधशाला का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में शीशपाल सिंह, विकास सिंह, पान सिंह, विजय सिंह, कैलाश नैथानी, सुरेश चंद्र, विक्की चौधरी, मदन सिंह, मोहन बिष्ट, प्रमोद कुमार, शुभम तिवारी, लोकेश शर्मा, मोहित सिंह, निखिल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

👁 1,051 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *