पौड़ी गढ़वाल : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जयपाल सिंह चौहान, SSP ने कंधों पर सजाया तीसरा स्टार


पौड़ी : जनपद पौड़ी में गर्व और सम्मान का पल उस समय देखने को मिला जब उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्यों के आधार पर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने उनके कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर सम्मानपूर्वक अलंकृत किया।

एसएसपी ने उनके अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।



Source link

👁 133 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *