प्रगति कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने रचा सफलता का नया इतिहास, शत-प्रतिशत परिणाम से बढ़ाया मान

द्वितीय वर्ष में शताक्षी पाल और प्रथम वर्ष में यथार्थ कुमार चौहान रहे टॉपर

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जसपुर रोड स्थित प्रगति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, काशीपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2016 से संचालित यह संस्थान क्षेत्र के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित फार्मेसी कॉलेजों में शुमार है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम रहा कि इस वर्ष कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ बेहद शानदार रहा। जो कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रभावी शैक्षणिक व्यवस्था का प्रमाण है। कॉलेज के परीक्षा परिणाम में फार्मेसी द्वितीय वर्ष की छात्रा शताक्षी पाल ने 945 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शामायरा ने 919 अंक के साथ दूसरा तथा प्रियंका गिरी ने 915 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, फार्मेसी प्रथम वर्ष में यथार्थ कुमार चौहान ने 789 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रोहन सारस्वत ने 782 अंक के साथ दूसरा तथा आदित्य बंसल ने 776 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। कॉलेज की प्रधानाचार्या आकांशा चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी प्रगति कॉलेज ऑफ फार्मेसी अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराता रहेगा। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश चौहान, निदेशिका डॉ. तन्नू चौहान तथा प्रधानाचार्या आकांक्षा चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कुशल, जिम्मेदार और दक्ष फार्मेसी प्रोफेशनल के रूप में तैयार करना भी है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन ही हमारी सबसे बड़ी पहचान : डॉ. नरेश चौहान

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। प्रगति कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश चौहान ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। कॉलेज की स्थापना से ही हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें सक्षम, नैतिक और कुशल फार्मेसी प्रोफेशनल के रूप में तैयार करना रहा है। इस वर्ष किसी भी छात्र का ईयर बैक न होना हमारे लिए विशेष गर्व का विषय है। भविष्य में भी संस्थान आधुनिक शिक्षण पद्धति, व्यावहारिक प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपने ज्ञान और प्रतिभा से देश-समाज का नाम रोशन करेंगे।

विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि : डॉ. तन्नू चौहान

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। प्रगति कॉलेज ऑफ फार्मेसी की निदेशिका डॉ. तन्नू चौहान ने शानदार परीक्षा परिणाम पर सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण की होती है। हमारे अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष किसी भी छात्र का ईयर बैक न होना हमारे लिए अत्यंत गर्व और संतोष का विषय है। भविष्य में भी हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें सफल एवं जिम्मेदार फार्मेसी प्रोफेशनल बनाया जाए।

👁 2,995 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *