रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना


रुद्रप्रयाग। रेलवे सुरंग निर्माण में की जा रही ब्लास्टिंग के विरोध में चिवंई, शिवानंदी तोक, कलना, नगरासू और घोलतीर के ग्रामीणों ने 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं, जिससे पेयजल और सिंचाई का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में 25 मई 2026 को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद प्रशासन से रेलवे साइट गेट पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की अनुमति भी प्राप्त हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से रेलवे साइट गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से परिवार सहित आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

धरना कर रहे ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में रेलवे सुरंग की ब्लास्टिंग तत्काल बंद करना, प्रभावित गांवों में पेयजल एवं सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा सूख चुके प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

👁 531 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *