किसान विकास क्लब के तत्वाधान में सरकारी धान तौल सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित

किसान विकास क्लब ने की समय से पंजीकरण कराने और दस्तावेज पूर्ण रखने की अपील

 

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) के तत्वावधान में आगामी सरकारी धान खरीद सत्र 2026-27 को लेकर किसानों के पंजीकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र एवं एसएमओ अतुल चतुर्वेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और सरकारी धान खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अक्तूबर के स्थान पर जुलाई माह से ही पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ किया जाना किसानों के हित में सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि समय से पंजीकरण शुरू होने से किसानों को अंतिम समय की भीड़ से राहत मिलेगी और उनका समय भी बचेगा। इससे धान खरीद प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं सुगम होगी। डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र ने बताया कि सरकार का लक्ष्य एक अक्तूबर 2026 तक अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि समय रहते पंजीकरण होने से बाद में आने वाली तकनीकी एवं दस्तावेज संबंधी समस्याओं का समाधान भी समय पर किया जा सकेगा, जिससे धान खरीद कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होगा।

एसएमओ अतुल चतुर्वेदी ने किसानों से अपील की कि वे पंजीकरण के समय खतौनी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते सहित सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए और उन्हें सरकारी खरीद योजना का समय पर लाभ मिल सके। शिविर में रवि कुमार सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, टिक सिंह सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, उपेंद्र शर्मा, सत्यम शर्मा, अजय कपूर, प्रशांत शर्मा, अमनदीप संधू एवं दलजिंदर सिंह सहित अनेक किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

 

 

👁 891 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *