रोटरी क्लब का ‘पंख’ अभियान कल, जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगी निःशुल्क साइकिलें

सुबह साइकिल वितरण एवं शाम को नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह

रोटरी इंटरनेशनल व डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे मुख्य अतिथि

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर की ओर से मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हैरिटेज में आयोजित होगा, जिसमें क्लब के महत्वाकांक्षी ‘पंख’ अभियान के अंतर्गत प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ रोटेरियन बासु देव गोल्यान, रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर (2027-29) के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके आवागमन की कठिनाइयों को कम करना है। इसी दिन मंगलवार सायं 7:00 बजे गोविषाण हैरिटेज में ही रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारम्भ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डीजी) जसबीर सिंह भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस अवसर पर क्लब के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जाएंगे तथा आगामी सत्र की सेवा योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर की सचिव रो. रेखा अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं रोटरी परिवार के सदस्यों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही सेवा कार्यों को व्यापक रूप दिया जा सकता है।

👁 1,669 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *