सूर्या फाउंडेशन के सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ

81 बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष फोकस, विशेषज्ञ देंगे नेतृत्व और जीवन कौशल का प्रशिक्षण

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। सूर्या फाउंडेशन की आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर परिसर स्थित स्पोर्ट्स क्लब में सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में सूर्या संस्कार केंद्र, सूर्या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर तथा सूर्या कॉलोनी के कुल 81 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर के प्लांट हेड शुभम चमोली ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर स्वतंत्र देव मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) ऋषिका डिमरी, एचओडी प्रतोष मिश्रा तथा विकास राघव मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि शुभम चमोली ने बच्चों को व्यक्तित्व विकास के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन तथा सक्रिय एवं प्रोएक्टिव दृष्टिकोण जीवन में सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से शिविर की सभी गतिविधियों में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेने का आह्वान किया। वहीं मेजर स्वतंत्र देव मिश्रा ने कहा कि लगन, निरंतर अभ्यास और समर्पण से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु ने बताया कि शिविर के दौरान चित्रकला, मानचित्र निर्माण, आर्ट एंड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, विज्ञान प्रयोग, भाषण प्रतियोगिता, मिट्टी के खिलौने निर्माण तथा खेलकूद सहित अनेक रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन भरत साह ने किया। अंत में प्रतिभागियों को संकल्प दिलाया गया तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। शिविर के सफल संचालन में प्रियंका, रिद्धि, सिद्धि, हेमा, प्रिया, संध्या, मुस्कान, नेहा, अमनदीप कौर, कविता सैनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

👁 759 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *