एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस से ग्रामीण युवतियों को मिला डिजिटल सशक्तिकरण

 

काशीपुर। एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस के माध्यम से पिछले एक माह से संचालित तीन बेसिक कंप्यूटर लिट्रेसी कोर्स (बीसीएलसी) बैचों का सफल समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ किया गया। वर्ष 2026 की शुरुआत में काशीपुर ब्लॉक के अति पिछड़े ग्राम रामजीवनपुर में महिला डिजिटल सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 40 किशोरियों/युवतियों ने बीसीएलसी प्रशिक्षण पूर्ण किया, जबकि 20 किशोरों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विनीता बिष्ट चौधरी (ग्राम प्रधान, गोपीपुरा पंचायत) एवं आरती देवी (अध्यक्ष, महिला मोर्चा, गोपीपुरा) ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनीता बिष्ट चौधरी ने डिजिटल साक्षरता को समय की आवश्यकता बताते हुए स्मार्टशिक्षा पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और कार्यक्रम से जुड़े कम्युनिटी मोबिलाइज़र निर्मल सिंह तथा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर अर्श का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस काशीपुर ब्लॉक के गांव-गांव पहुंचकर युवाओं, युवतियों, महिलाओं और पुरुषों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ रही है, जो आज के डिजिटल युग में रोजगार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

👁 841 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *