काशीपुर में आठ सड़कों का शिलान्यास, महापौर ने गड्ढामुक्त शहर का लिया संकल्प

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर दीपक बाली ने कुल आठ सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान वार्ड संख्या 23, अल्ली खां पश्चिमी में लगभग 41 लाख 97 हजार रुपये की लागत से दो सड़कों तथा वार्ड संख्या 37, पक्का कोट पूर्वी में करीब 1 करोड़ 2 लाख 75 हजार रुपये की लागत से छह सड़कों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने महापौर का स्वागत करते हुए सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर की कोई भी सड़क अब अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी और शहर को पूरी तरह गड्ढामुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में जनसहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि जब तक आम जनता जागरूक होकर सहयोग नहीं करेगी, तब तक शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाना संभव नहीं है। कार्यक्रम में पार्षद वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, नजमा बेगम, मोनिश आशी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजेंद्र सैनी, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह,  नसरीन, योगेश कुमार सक्सेना, नरेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👁 776 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *