उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण और मजबूत प्लेसमेंट नेटवर्क के दम पर छात्रों को मिले शीर्ष 5-स्टार होटलों में अवसर
रामनगर (काशीपुर वार्ता)। हॉस्पिटैलिटी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी, रामनगर ने इस वर्ष भी 100% प्लेसमेंट का गौरव हासिल किया है। संस्थान की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे राज्य में उसकी प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूत किया है। इस वर्ष कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्रों ने देश-विदेश के प्रतिष्ठित 5-स्टार होटलों में चयन पाकर अपनी योग्यता और प्रशिक्षण का लोहा मनवाया है। बिपेन्द्र का चयन फ्रांस के प्रसिद्ध होटल ‘होस्टेलिएरी डू पासेअर-लेस फेरेस ब्रून’ में हुआ, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं मयंक नेगी को उदयपुर स्थित होटल ओबेरॉय उदयविलास में नियुक्ति मिली है। इसके अलावा प्रशांत सजवान, अदिति ठाकुर और आशीष रावत का चयन ग्रांड हयात, गुड़गांव में हुआ है। मोहित गोला और तेजपाल सिंह को ‘द ग्रांड’, नई दिल्ली में अवसर प्राप्त हुआ है। आदित्य ठाकुर एवं मनोज बोरा ने आईटीसी मुगल शेराटन, आगरा में स्थान बनाया, जबकि अभिषेक रावत और निखिल रावत को राजधानी के प्रतिष्ठित होटल ‘द इम्पीरियल’ में नियुक्ति मिली है। अन्य सभी छात्र-छात्राओं को भी देश के नामी फाइव स्टार होटलों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है। इस सफलता के पीछे छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और संस्थान द्वारा प्रदान की गई उच्च स्तरीय, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग की अहम भूमिका रही है। कॉलेज में व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम और नियमित मॉक इंटरव्यू के माध्यम से छात्रों को पेशेवर जीवन के लिए पूरी तरह तैयार किया जाता है।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र को एक सफल और आत्मनिर्भर प्रोफेशनल बनाना है। 100% प्लेसमेंट हमारे समर्पण और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।”
संस्थान का प्लेसमेंट सेल निरंतर सक्रिय रहते हुए देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटल समूहों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखता है, जिससे छात्रों को उत्कृष्ट करियर अवसर प्राप्त होते हैं। रिनेसां कॉलेज का यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों में भी हॉस्पिटैलिटी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का संकेत देता है।



