डीएवी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड  12वीं परीक्षा परिणाम रहा शानदार

शालिनी पांडे ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया टॉप, विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी की लहर

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। अलीगंज रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया तथा सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की मेधावी छात्रा शालिनी पांडे ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवांगी पुंडीर ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र लविश विश्नोई ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा तथा अंशिका सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त पूर्णिमा नेगी ने 85.4 प्रतिशत, पौरुष शर्मा ने 84 प्रतिशत, आयुष भारद्वाज ने 83.6 प्रतिशत, रिया कश्यप ने 83.2 प्रतिशत, माधव पचौरी ने 83 प्रतिशत, रचित जोशी ने 80.2 प्रतिशत तथा रक्षित कांडपाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस सफलता ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौबे ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच धर्मराज बिष्ट, बृजेश रावल, अमित नेगी, उमेश शर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

👁 327 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *