जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं की परीक्षा परिणाम रहा शानदार

प्रिंस ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय टॉप, शत-प्रतिशत रिजल्ट से विद्यालय में खुशी की लहर

 

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। मुरादाबाद रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह एवं खुशी का माहौल बना रहा।
विद्यालय के छात्र प्रिंस ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा अनुरीत कौर ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं वंशिका सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा तथा भाविक कुमार ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। विद्यालय के 11 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि 13 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त 61 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान दी। 12 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि शेष विद्यार्थियों ने भी 50 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। विद्यालय के एमडी आकाश अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और यही कारण है कि छात्र-छात्राएं प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की इस उपलब्धि पर चेयरमैन नीरज अग्रवाल, एमडी आकर्ष अग्रवाल, को-चेयरपर्सन सोनल अग्रवाल एवं को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय की गुणवत्ता का प्रमाण : मधुमिता बनर्जी

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। यही कारण है कि छात्र-छात्राएं प्रत्येक वर्ष बेहतर परिणाम देकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कठिन परिश्रम और समर्पण से मिलती है सफलता : रिशिता सक्सेना अग्रवाल

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाने के लिए कार्य करता है। यही कारण है कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👁 328 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *