श्रीराम इंस्टिट्यूट में टीक्यूएम पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन

गेस्ट लेक्चर्स छात्र जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते है: डॉ. योगराज सिंह

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के सेमीनार हॉल में प्रबंधन विभाग के छात्र-छत्राओं के लिए आज “शिक्षा प्रणाली में टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट” पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत केवीए इंजीनियरिंग एंड कंसल्टेन्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार चौहान द्वारा छात्र-छत्राओं को शैक्षिक संस्थानों में संस्थागत प्रभावशीलता, निरंतर सुधार और बेहतर छात्र परिणामों को प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता सिद्धांतों को अपनाना तथा इन सिद्धांतों को लागू करने के लिए संपूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन जैसे ढांचे का उपयोग विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. योगराज सिंह ने डॉ. विजय कुमार चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गेस्ट लेक्चर्स छात्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते है।

अतः कार्यक्रम में ध्यानपूर्वक प्रतिभाग कर प्रश्नोत्तर के माध्यम से स्वयं की शंका का समाधान करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा श्रोता होना बहुत जरुरी हैं अगर आप एकाग्रचित होकर किसी को सुनते हैैं तभी आप दिए गए वक्तव्यों से ज्ञान प्राप्त कर भविष्य में उन्हें कार्यान्वित कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की सहायक प्राध्यापिका डॉ. फरहा नईम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. योगराज सिंह तथा प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा सहित प्रबंधन विभाग के शिक्षकगण व छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

👁 696 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *