श्रीराम संस्थान के एमबीए छात्रों के लिए आईआईएम काशीपुर में  विशेष कार्यशाला आयोजित

डिज़ाइन थिंकिंग के जरिए नवाचार और प्रबंधन के आधुनिक तरीकों से कराया परिचय

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, काशीपुर के एमबीए छात्र-छात्राओं के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) काशीपुर के डिज़ाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन सेंटर द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय “मैनेजमेंट थ्रू डिज़ाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन” रहा। कार्यशाला में आईआईएम काशीपुर के प्रोफेसर समरजीत और प्रोफेसर गार्गी रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में डिज़ाइन थिंकिंग के माध्यम से प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मक समाधान विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों, केस स्टडी और इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समस्या समाधान, नवाचार और क्रिएटिव मैनेजमेंट की अवधारणाओं से अवगत कराया।

कार्यशाला विशेष रूप से श्रीराम संस्थान के एमबीए छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिज़ाइन थिंकिंग की प्रक्रिया, ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और नवाचार आधारित प्रबंधन रणनीतियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्रीराम संस्थान की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अकिल अहमद, कुलदीप, अंशुल नाथ और अंजलि नायर मौजूद रहे। संस्थान प्रबंधन ने आईआईएम काशीपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को प्रबंधन की आधुनिक अवधारणाओं को समझने और अपने व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलता है।

👁 864 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *