गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल


चम्पावत। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही वैगनआर कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वाहन संख्या यूके 05टीए -5054 खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। बनलेख क्षेत्र में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चम्पावत की टीम जिला पुलिस के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल चम्पावत पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है



Source link

👁 491 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *