सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान


देहरादून। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर डूबे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने करीब दो किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नौथ राम (50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात एसडीआरएफ टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और व्यक्ति की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने नदी के बहाव वाले क्षेत्रों और आसपास के स्थानों पर लगातार खोजबीन की।

काफी प्रयास के बाद एसडीआरएफ टीम ने सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

👁 209 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *