एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 24 महिलाओं का सम्मान

प्रेरणास्रोत महिलाओं को मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

 

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में रविवार को आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मोमेंटो और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, व्यवसाय, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों ने सभी सम्मानित महिलाओं का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सहोता हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नवप्रीत कौर सहोता, शिव डायग्नोस्टिक एवं मेटरनिटी सेंटर की प्रबंधिका एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या मेहरोत्रा, नरूला डेंटल क्लिनिक की संचालिका डॉ. तवलीन नरूला, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, केवीआर हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रिची सोलंकी, डॉ. कनिका अग्रवाल सर्राफ, डॉ. विभा मेहरोत्रा, डॉ. पारुल अग्रवाल तथा डॉ. अर्चना चौहान को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही ख्वाइस एनजीओ की संस्थापक आयुषी नागर और सृष्टि सेवा संस्थान की संस्थापक सृष्टि बंसल को भी सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली महिलाओं में देवापर्ण फूड्स की डायरेक्टर वेणु जिंदल, सफल व्यवसायी सिमरन ढींगरा, हीरो शो रूम मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज की संचालिका नवदीप मेहरोत्रा को भी सम्मानित किया गया। वहीं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साईं की टेबल टेनिस कोच ज्योति शाह को भी मोमेंटो और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए ज्ञानार्थी कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय और वरिष्ठ शिक्षिका इंदुमान को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त इवेंट प्लानर मिनी अरोरा और समाज सेविका पूजा सिंह अरोरा को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एआईएमएस ओवरसीज़ की तीन प्रमुख स्तंभों श्वेता विश्नोई, प्राची देम्बला और नवनीत कौर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी सम्मानित महिलाओं को मोमेंटो और प्रशस्तिपत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी द्वारा किए गए इस सम्मान समारोह के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाता रहेगा। इस अवसर पर अकेडमी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह, प्रधानाचार्य जॉनसन, शिक्षकगण समेत छात्र-छात्राएं स्टाफ एवं गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहे।

महिलाएं समाज की प्रगति की मजबूत आधारशिला: नवनीत कौर

कशीपुर (काशीपुर वार्ता)। एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी की वाइस चेयरपर्सन नवनीत कौर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की प्रगति और विकास की मजबूत आधारशिला हैं। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय, खेल, प्रशासन और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज को दिशा देने की शक्ति रखती है। हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *