भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी


  • यमकेश्वर के कस्याली गांव निवासी नेगी वर्तमान में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

देहरादून। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कस्याली निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय नेगी वर्तमान में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष हैं। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

संगठन और जनसेवा के प्रति नई प्रतिबद्धता – नेगी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर विश्वजीत सिंह नेगी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन और जनसेवा के प्रति नई प्रतिबद्धता भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का हृदय से आभार व्यक्त किया।

नेगी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने उन पर जो विश्वास और आशीर्वाद जताया है, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा, “आपका विश्वास ही मेरी शक्ति है। संगठन के प्रति समर्पण के साथ पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा।”

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाते हुए संगठन की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही जनसरोकारों से जुड़े विषयों को भी प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।

पत्रकारिता में लंबा अनुभव

विश्वजीत सिंह नेगी उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते हैं। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। वर्तमान में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष के रूप में वे पत्रकारों से जुड़े विषयों को लेकर भी सक्रिय हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उनकी नियुक्ति को उनके पत्रकारिता अनुभव और सामाजिक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे संगठन और मीडिया के बीच संवाद स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



Source link

👁 635 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *