काशीपुर बार एसोसिएशन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सभागार में जुटे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। काशीपुर बार एसोसिएशन के सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों एवं उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, विचारों और समाज को दिए गए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। समारोह के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके आदर्शों के अनुरूप समाज में सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे, सचिव यशवंत चौहान सहित कार्यकारिणी सदस्यों, प्रेस प्रवक्ता अब्दुल सलीम एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अवधेश चौबे, इंदर सिंह, कश्मीर सिंह, बिंदु शेखर शर्मा, वीसी नौटियाल, अंकित चौधरी, गौरव, संदीप सहगल, संजीव वाल्मीकि, बलवंत लाल, भोपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरगिस परवीन, प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, कैलाश कुमार, रणजीत सिंह, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, नीरज चौहान, रामकुमार सिंह चौहान और मोहम्मद वकील सिद्दीकी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

👁 959 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *