शोक की घड़ी में कपूर परिवार का प्रेरक निर्णय, नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगी रोशनी

वसुधैव कुटुम्बकम्, काशीपुर के सेवा अभियान में 65वाँ नेत्रदान संपन्न

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। अपनों को खोने के दुख के बीच मानव सेवा के लिए लिया गया एक संवेदनशील निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बन गया। ब्रह्मलीन चंपा कपूर के मरणोपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान की सहमति देकर दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद जगाई। वसुधैव कुटुम्बकम्, काशीपुर के सेवा अभियान के अंतर्गत यह 65वाँ नेत्रदान संपन्न हुआ। चंपा कपूर के पुत्र राजीव कपूर, संजीव कपूर और नीरज कपूर तथा पुत्रवधू वसुधा कपूर ने इस पुनीत कार्य के लिए सहमति प्रदान की। परिवार के इस निर्णय से नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही दिवंगत प्रियजन की स्मृति को मानव सेवा से जोड़ने का संदेश भी मिला। इस सेवाकार्य को संपन्न कराने में समाजसेवी राजकुमार सेठी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सही जानकारी और परिजनों की सहमति जरूरतमंदों के लिए नई उम्मीद बन सकती है। संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल, अध्यक्ष विकास जैन, सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल तथा संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, आशीष गुप्ता, अनुज सिंघल, अंकुर मित्तल, आशीष पैगिया एवं सीए सचिन अग्रवाल ने ब्रह्मलीन चंपा कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। जानकारी एवं सहायता के लिए उसकी टीम से संपर्क किया जा सकता है।

 

👁 1,027 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *