होली एंजेल पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, रंगोली के रंगों में सजी भारतीय संस्कृति

दीपावली की खुशियों संग सजी रंगोली, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए दीपावली क्राफ्ट एवं डेकोरेशन प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए हाउस-वाइज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा, टीम भावना एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी समझ का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध निदेशक एवं सह-अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। उन्होंने रंगोली प्रतियोगिता का निर्णायक की भूमिका निभाते हुए विजेता टीमों का चयन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पैसिफिक हाउस (धनतेरस), द्वितीय स्थान सरस्वती हाउस (भाई दूज), तृतीय स्थान अलकनंदा हाउस (दीपावली) तथा सांत्वना पुरस्कार हिमालय हाउस (गोवर्धन पूजा) को प्रदान किया गया।
कक्षा 1 से 5 तक की क्राफ्ट एवं डेकोरेशन प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन संबंधित समन्वयकों एवं कक्षाध्यापकों द्वारा किया जाएगा।

दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 12 नवंबर, गुरुवार को विशेष प्रातःकालीन सभा में सम्मानित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशक एवं सह-अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह तथा विद्यालय की संरक्षिका देवयन्ती देवी ने विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार को अपना स्नेह, शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी को दीपावली के उपलक्ष्य में सुंदर उपहार भी भेंट किए। विद्यालय परिवार ने दोनों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग की भावना तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ।

भारतीय संस्कृति और संस्कारों से विद्यार्थियों का जुड़ाव जरूरी : चेयरमैन अमित सिंह

कशीपुर (काशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अमित सिंह ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक है। विद्यालय में आयोजित क्राफ्ट, डेकोरेशन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

👁 1,058 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *