रिनेसां कॉलेज में दो दिवसीय खेल उत्सव का भव्य आयोजन

फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

रामनगर (काशीपुर वार्ता)। रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बसई में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह ‘रिनेसां खेल उत्सव’ उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। खेल उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। खेल उत्सव के अंतर्गत फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, ऊर्जा और टीम भावना का प्रदर्शन किया। दो दिनों तक कॉलेज परिसर में खेल गतिविधियों को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने खेल कौशल के साथ अनुशासन और आपसी सहयोग का भी परिचय दिया।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है। खेल उत्सव के सफल आयोजन में कॉलेज के फैकल्टी एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। आयोजन में जितेन्द्र, आरिफ खान, अनुराग अधिकारी, नीरज सिंह नेगी, राजेश, आशीष सेमवाल, दीपक सिंह बोरा, मोनिका खनायत, श्वेता मखिजा, पूजा, रेखा, दिवाकर शर्मा, तेजपाल, रईस सैफी और कैलाश रावत सहित समस्त स्टाफ ने सहयोग किया।

खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम : आलोक गुसाईं

रामनगर (काशीपुर वार्ता)। रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सहयोग जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।
उन्होंने कहा कि रिनेसां खेल उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना, निरंतर प्रयास करना और खेल भावना बनाए रखना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कॉलेज भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना सकें।

 

👁 1,022 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *