होली एंजेल पब्लिक स्कूल में सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी

राजकीय शोक के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त, लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी ने दिलाई छात्र परिषद को शपथ

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवगठित छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी रहे, जिन्होंने नव निर्वाचित छात्र परिषद पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया।

समारोह प्रारंभ होने से पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके निधन पर घोषित राजकीय शोक के मद्देनजर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए तथा केवल शपथ ग्रहण समारोह को सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सीख दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में मिलने वाले नेतृत्व के अवसर भविष्य के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने विद्यालय जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए बताया कि वे वर्ष 1991 में अपने विद्यालय के हेड बॉय रह चुके हैं।

समारोह की विशेष बात यह रही कि विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी को उनके छात्र जीवन में वर्ष 1990-91 में टी.के.आई. कॉलेज, बरेली में भौतिक विज्ञान का अध्यापन कराया था। वर्षों बाद गुरु और शिष्य का यह भावनात्मक मिलन समारोह का विशेष आकर्षण बना रहा। लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी वर्तमान में पीएम श्री जीआईसी सितारगंज में पीईटी एवं एनसीसी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके हैं तथा लंबे समय से विभिन्न खेल एवं साहसिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव तथा उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समारोह के दौरान विद्यालय के चेयरमैन अमित सिंह, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने नवगठित छात्र परिषद को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं नेतृत्व की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

होली एंजेल पब्लिक स्कूल में नेतृत्व टीम का गठन, दिव्यांशी शर्मा को हेड गर्ल एवं कपिल सिंह बिष्ट को हेड बॉय नियुक्त किया

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन कर विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय प्रशासन ने नवगठित छात्र परिषद से विद्यालय की अनुशासन, नेतृत्व एवं उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की। विद्यालय की छात्र परिषद में दिव्यांशी शर्मा को हेड गर्ल एवं कपिल सिंह बिष्ट को हेड बॉय नियुक्त किया गया है। वहीं अमित सिंह को उप-हेड बॉय तथा दिव्यांशी यादव को उप-हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई है। खेल कप्तान के रूप में अवनीत कौर एवं हिमांशु मेहरा को चुना गया है, जबकि महिमा एवं श्रेया बिष्ट को सांस्कृतिक प्रमुख बनाया गया है। अनुशासन प्रमुख के रूप में खुशमीत कौर एवं अवतरण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिमालया हाउस में देव सक्सेना को कप्तान एवं शालू नेगी को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। प्रीफेक्ट्स के रूप में ओजस अग्रवाल, रिद्धि, मोहित रावत एवं मानिका को चयनित किया गया।अलकनंदा हाउस में रिपांशी यादव को कप्तान तथा हरमन सिंह को उप-कप्तान बनाया गया। प्रीफेक्ट्स में हृतिक बिष्ट, जसकीरत सिंह, साक्षी एवं आदित्य शामिल हैं। पैसिफिक हाउस में शगुनदीप कौर को कप्तान एवं दक्ष रावत को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। प्रीफेक्ट्स के रूप में दिव्या राणा, अनिरुद्ध गुसाईं, यश रावत एवं सीरत कौर को जिम्मेदारी दी गई। सरस्वती हाउस में ऐश्वर सिंह को कप्तान एवं मनरूप कौर को उप-कप्तान बनाया गया। प्रीफेक्ट्स में अंशु, दिया बिष्ट, साध्या एवं सानवी रौथाण को शामिल किया गया है।
विद्यालय के चेयरमैन अमित सिंह, निदशक प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह एवं शिक्षकगण ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *