काशी विश्वनाथ स्टील्स परिसर में 250 छायादार वृक्षों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केवीएस प्रीमियर ग्रुप ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए काशी विश्वनाथ स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 250 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों का रोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया गया। केवीएस के जीएम मार्केटिंग दीपक कुमार यादव ने बताया कि समूह द्वारा केवल एक दिन का कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि 25 मई से लगातार ‘पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। इसी सोच के साथ केवीएस प्रीमियर ग्रुप ने पर्यावरण दिवस पर बड़े स्तर पर पौधरोपण कर समाज को हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया है।

कार्यक्रम में केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) देवेंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर अर्पण जिंदल, वाइस प्रेसिडेंट एस.के. सिंह, जीएम दीपक यादव, राजीव गुप्ता, ए.बी. शुक्ला, कर्मराज यादव, नवीन भट्ट, समीर त्यागी, दीपक जायसवाल, आर.एस. भारती, संजय राणा, दीपक श्रीवास्तव, गिरीश सनवाल सहित समूह के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। वृक्षारोपण के इस प्रयास को क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।





