डिजिटल शिक्षा, नवाचार और शोध में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, नई दिल्ली में हुआ भव्य समारोह
नई दिल्ली/काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपर कॉलेज), काशीपुर को प्रतिष्ठित “इंडियन ई-लीडरशिप एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल रिसर्च अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्थान को डिजिटल शिक्षा, नवाचार और छात्र-छात्राओं के समग्र विकास में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिपर कॉलेज को आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग, उन्नत ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के विकास तथा छात्रों को डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध अभिनेत्री अमृता राव ने संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक तेवतिया को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण बताया। संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक तेवतिया ने इस उपलब्धि को पूरे शिक्षण परिवार—शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण और नैतिक मूल्यों के साथ सक्षम फार्मासिस्ट तैयार करना रहा है। इस उपलब्धि से संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प व्यक्त किया। जीपर कॉलेज की यह सफलता न केवल काशीपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो यह दर्शाती है कि समर्पण, नवाचार और गुणवत्ता के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
जिपर की उपलब्धि सामूहिक समर्पण का परिणाम: डॉ. अनिल कुमार सक्सेना

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। जिपर कॉलेज को ‘एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल रिसर्च अवॉर्ड 2026’ मिलने पर चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की संयुक्त मेहनत, प्रतिबद्धता, अनुशासन और नवाचार की भावना का प्रतिफल है। डॉ. सक्सेना ने कहा कि संस्थान प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, शोध-आधारित अध्ययन और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण पर विशेष जोर देता आया है, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में तकनीकी नवाचार और डिजिटल शिक्षा को अपनाना समय की आवश्यकता है, और जीपर कॉलेज इस दिशा में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी संस्थान शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए देश में अपनी विशिष्ट पहचान को और सुदृढ़ करेगा

