राकेश तोमर के असामयिक निधन पर किसान विकास क्लब ने जताया शोक

क्लब पदाधिकारियों ने दी राकेश तोमर को भावभीनी श्रद्धांजलि

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्लब के सम्मानित सदस्य एवं सुल्तानगढ़ फार्म (लालपुर कॉलोनी) निवासी राकेश तोमर (66 वर्ष) (अनूप तोमर के छोटे भाई) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राकेश तोमर का 29 मई 2026 को निधन हो गया था। उनकी तेरहवीं 5 जून को उनके आवास पर आयोजित की जाएगी। क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक व्यक्त करने वालों में क्लब अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा, ई. हरिप्रकाश शर्मा, चौधरी हरवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, तेजवीर सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, संजय रावल, प्रमोद चौधरी, विक्रांत चौधरी, अजय रावल, देवी सिंह यादव एवं डॉ. अशोक अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

👁 360 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *