भारत टेक्स 2026 में एसपीएनजी ग्रुप की दमदार मौजूदगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सराही गुणवत्ता और नवाचार

भारत मंडपम में लगे स्टॉल का किया अवलोकन, सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग और पर्यावरण-अनुकूल टेक्सटाइल उत्पादों की मिली सराहना

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित देश के प्रतिष्ठित टेक्सटाइल प्रदर्शनी भारत टेक्स-2026 में काशीपुर स्थित एसपीएनजी ग्रुप (काशी विश्वनाथ टेक्सटाइल मिल प्राइवेट लिमिटेड) ने अपनी आधुनिक तकनीक, नवाचार और गुणवत्ता आधारित उत्पादों के दम पर विशेष पहचान बनाई। प्रदर्शनी के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कंपनी के स्टॉल का दौरा कर अत्याधुनिक उत्पादन क्षमता और नवाचार आधारित उत्पादों का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री का कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें कंपनी की सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, रिसाइकिल्ड फाइबर, पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं तथा नवीन टेक्सटाइल उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि कंपनी आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन कर रही है। गिरिराज सिंह ने भारतीय वस्त्र उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में एसपीएनजी ग्रुप के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्ता, नवाचार और ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता देश के टेक्सटाइल क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने ऐसे उद्योगों को आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण बताया। एसपीएनजी ग्रुप प्रबन्धन ने केंद्रीय मंत्री के आगमन को अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। कंपनी ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी अत्याधुनिक तकनीक, पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के माध्यम से भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

 

 

👁 872 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *